up newsट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी।

बरेली। उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट यूनियन की अहम बैठक संजय नगर स्थित कुंअर बैंकट हॉल में आयोजित हुई। यूनियन के संरक्षक विशाल मेहरोत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। राजकुमार राजपूत को जिलाध्यक्ष और रामकृष्ण शुक्ला को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अतुल जिला तो दीपक बने महानगर महामंत्री

बैठक में अतुल अग्रवाल को जिला महामंत्री, दीपक द्विवेदी को महानगर महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा सौरभ विज को जिला कोषाध्यक्ष और सरदार प्रभजीत सिंह को महानगर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। संरक्षक विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि सभी ट्रांसपोर्टरों से विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं और उनके हितों के लिए यूनियन मजबूती से संघर्ष करेगी। साथ ही सरकार, व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

ट्रांसपोर्टरों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: रामकृष्ण

महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने कहा कि बरेली मंडल में किसी भी ट्रांसपोर्टर साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को एक मंच पर लाने के लिए जल्द ही बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। बैठक में विशाल मेहरोत्रा, रामकृष्ण शुक्ला, राजकुमार राजपूत, दीपक द्विवेदी, सरदार प्रभजीत सिंह, विष्णु शुक्ला, सतेंद्र पटेल, नरेश पटेल, महावीर सिंह, अतुल, नन्हे यादव, प्रदीप शर्मा और राजेंद्र यादव समेत अन्य ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *