बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को AIMIM बरेली के जिला कार्यालय, सैदपुर चुन्नीलाल, बड़ा बाईपास स्थित कार्यालय पर आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
नदीम कुरैशी ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। यह आजादी उन तमाम वीर योद्धाओं की कुर्बानी का नतीजा है, जिन्होंने जंग-ए-आजादी में अपने प्राण न्योछावर कर दिए और अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे। आज देशवासी जिस आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे वीर स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और बलिदान है। देश उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भूलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष नसीम खान और जिला महासचिव इलियास कुरैशी ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम एडवोकेट, 124 बरेली विधानसभा की संभावित प्रत्याशी हज्जन राबिया अख्तर, 126 आंवला विधानसभा की संभावित प्रत्याशी ठाकुर रीना देवी, जिला प्रवक्ता अनवर चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष नदीम मसूरी, जिला संयुक्त सचिव तौसिफ खान, जिला सचिव जमरूद खान, जिला सचिव उवैस खान, महानगर अध्यक्ष अन्ने शकलैनी, 124 बरेली विधानसभा अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन अंसारी, 125 कैंट विधानसभा अध्यक्ष फैजान समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।