बरेली। दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार और डेढ़ लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने कोशिश की, विरोध पर पति और उसके परिवार वालों ने विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई, महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला ने नंदोई पर दुष्कर्म के आरोप भी लगाए हैं। जिसके बाद बारादरी पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

पीड़िता ने बारादरी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2021 को इज्जतनगर क्षेत्र के परतापुर चौधरी निवासी राहत अली के साथ हुई थी। शादी में स्विफ्ट कार और नकदी न मिलने पर ससुराल वाले पहले से ही नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते शनिवार को पति राहत अली, सास किशवरी, ननद सबा, गुल्फशा उर्फ रूबी और नंदोई अबरार ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर पति ने कथित रूप से दोनों हाथों से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

कमरे में बंद कर दुष्कर्म की कोशिश

पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया। रात में नंदोई अबरार कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना की जानकारी पति और ससुराल वालों को दी लेकिन उन्होंने पीड़ित महिला के साथ मारपीट की।

महिला के बेरहमी से पीटा

विवाहिता ने बताया कि उसने सारी बात अपने मायके वालों को बताई तो पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बारादरी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *