बरेली। कैंट क्षेत्र में देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे एक कारोबारी को सेल्स टैक्स ऑफिस के बाहर छह युवकों ने कथित तौर पर घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की तथा जान से मारने का प्रयास किया। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर छह युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सदर बाजार कैंट के 802-बी निवासी ऐशी चावला पुत्र अशोक चावला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीआई बाजार स्थित अपनी दुकान से घर लौट रहा था। आरोप है कि 15 अगस्त की रात करीब 12:06 बजे सेल्स टैक्स ऑफिस के बाहर छह युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

छह युवकों को किया नामजद

तहरीर में ऐशी चावला ने सुमित, अंश, पीयूष भंडारी, देवांश राज सिंह, शिवांश अग्रवाल और प्रांजल उर्फ किन्नू गोस्वामी को नामजद किया है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपियों के पते भी बताए गए हैं। मामले में लगाए गए आरोपों की सत्यता पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *