बरेली। भुता थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नदी में नहाने गए साले-बहनोई की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खुल सका। करीब चार घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

घटना कैलाश पुल के पास की है। अहिरौला गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित अपने 22 वर्षीय बहनोई विवेक कश्यप के साथ शनिवार सुबह करीब 10 बजे नदी में नहाने गया था। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों पानी में समा चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण गोताखोरों ने जाल डालकर करीब दो घंटे तक तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने समय रहते बरेली से प्रशिक्षित गोताखोर नहीं बुलाए और केवल मौके पर खड़ी रही। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

अधिकारियों के समझाने पर खुला जाम

जाम की सूचना पर एसडीएम फरीदपुर, सीओ फरीदपुर संदीप सिंह और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया। इसके बाद गोताखोरों ने दोपहर करीब दो बजे कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव नदी से बाहर निकाले। इस हादसे से दोनों परिवारों में मातम छा गया। रोहित अपने पीछे पांच भाई और एक बहन को छोड़ गया। विवेक अपनी पत्नी बीना के मायके अपने भतीजे के जन्मदिन में शामिल होने आया था। उसकी शादी इसी वर्ष फरवरी में रोहित की बहन बीना से हुई थी। पति की मौत की खबर मिलते ही बीना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

परिजनों ने दोनों शवों कापोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए। घटना की सूचना पर एसडीएम फरीदपुर और सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *