bareillyशहर में निकली तिरंगा यात्रा।

बरेली। स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा महानगर के पूर्वी मंडल और हरमिलाप मंडल ने गुरुवार को अलग-अलग भव्य तिरंगा यात्राएं निकालीं। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष किए। यात्रा मार्गों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। देशभक्ति के गीतों और तिरंगे की शान के बीच पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

पूर्वी मंडल की तिरंगा यात्रा सैटलाइट बस स्टेशन से शुरू होकर गुलाबबाड़ी रोड होते हुए कटरा चांद खां स्थित मौर्य मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी ने किया। यात्रा के संयोजक सचिन वर्मा, डॉ. सुमित श्रीवास्तव, ठाकुर ओमप्रकाश, छत्रपाल सिंह गंगवार और पूजा अग्निहोत्री रहे। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर डॉ. उमेश गौतम, विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा में ब्रज क्षेत्र तिरंगा यात्रा संयोजक हर्षवर्धन आर्य, उमेश कठेरिया, विष्णु शर्मा, आदेश गंगवार, राजीव साहनी, प्रतेश पांडे, देवेंद्र जोशी, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, उपसभापति पूनम राठौर, हरिओम कश्यप, राजेश पटेल और रंजीत सिंह समेत मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0

महर्षि कश्यप चौक से मेगा सिटी तक लहराया तिरंगा

हरमिलाप मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ महर्षि कश्यप चौक, संजय नगर तिराहा के पास से हुआ और शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मेगा सिटी, संजय नगर रोड पर संपन्न हुई। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के मार्गदर्शन में निकली यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों के बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से मार्ग गूंजते रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह दिखाई दिया। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

हरमिलाप मंडल की यात्रा में ब्लॉक प्रमुख दुष्यंत गंगवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलशन आनंद, अनिल कुमार एडवोकेट, हर्षवर्धन आर्य, डॉ. केएम अरोड़ा, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. विमल भारद्वाज, प्रदीप सक्सेना और महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर समेत पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा श्वेत सक्सेना, कुलदीप सिंह, सुखवीर सिंह, विशाल राठौर, सुनील सक्सेना, अक्कू पटेल, अतुल कपूर, बबलू पटेल, विवेक पटेल, अभिषेक गुप्ता, अरुण कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने यात्रा में भाग लिया।

15 अगस्त तक हर घर-दुकान पर फहराएं तिरंगा

मेगा सिटी में यात्रा के समापन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने अपील की कि 15 अगस्त तक हर घर, हर दुकान और प्रत्येक संस्थान पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सम्मान के साथ लगाया जाए। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है और इस अभियान में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *