बरेली। थाना नवाबगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 27 वर्षीय आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 450 रुपये बरामद किए गए हैं।

10 अगस्त को दर्ज हुई थी एफआईआर, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद था आरोपी

पुलिस के अनुसार, थाना नवाबगंज में 10 अगस्त को FIR संख्या 425/2026 दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2) तथा पास्को एक्ट की धारा 5(G)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में ग्राम पंडरी, बरौर के समीप, थाना नवाबगंज निवासी विमलेश कुमार (27 वर्ष), पुत्र जयपाल वांछित चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा, ग्रेम डेम के पास मौजूद था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी विमलेश कुमार ग्रेम डेम, थाना नवाबगंज क्षेत्र के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना नवाबगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस का दावा—घेराबंदी होते ही आरोपी ने कर दी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया।

पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया आरोपी, मौके से तमंचा-कारतूस बरामद

पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी का समय करीब रात 10:47 बजे बताया गया है। उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपी के पास से 450 रुपये नकद भी मिले।

पूछताछ में आरोपी ने बताई अपनी पहचान, पहले से दर्ज था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विमलेश कुमार (27), पुत्र जयपाल, निवासी ग्राम पंडरी, समीप बरौर, थाना नवाबगंज, जिला बरेली बताया। पुलिस ने पुष्टि की कि वह थाना नवाबगंज में दर्ज FIR संख्या 425/2026 में नामजद और वांछित आरोपी है।

घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की आगे की कार्यवाही

मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद घायल हुए आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में बरामद अवैध हथियार और कारतूस के संबंध में भी आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।
Co नवाबगंज नीलेश मिश्र का कहना है थाना नवाबगंज, बरेली पुलिस द्वारा “नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त की पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तारी एवं बरामदगी” उचित कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *