टेक डेस्क। स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले अधिकांश लोग फोन के कीबोर्ड को सिर्फ टाइपिंग का माध्यम मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फोन में मौजूद कीबोर्ड कई ऐसे फीचर्स से लैस है जो रोजमर्रा के कामों को बेहद आसान बना सकते हैं। खासतौर पर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाला गूगल कीबोर्ड (Gboard) कई स्मार्ट टूल्स के साथ आता है, जिनकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। आइए जानते हैं कीबोर्ड के ऐसे 5 छिपे हुए फीचर्स, जो आपके स्मार्टफोन अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं।

0

कीबोर्ड से करें तुरंत ट्रांसलेशन

गूगल कीबोर्ड में इनबिल्ट ट्रांसलेशन फीचर मिलता है। इसे ऑन करने के बाद आप किसी भी भाषा में आए मैसेज का जवाब अपनी पसंद की भाषा में दे सकते हैं। कीबोर्ड आपके टेक्स्ट का रियल टाइम में अनुवाद कर देता है, जिससे अलग से ट्रांसलेशन ऐप की जरूरत नहीं पड़ती।

0

क्लिपबोर्ड में सुरक्षित रहें सभी कॉपी किए गए टेक्स्ट

अगर आप बार-बार अलग-अलग टेक्स्ट कॉपी करते हैं तो कीबोर्ड का क्लिपबोर्ड फीचर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। यह फीचर ऑन करने के बाद कॉपी की गई सभी सामग्री एक ही जगह सेव रहती है, जिसे जरूरत पड़ने पर दोबारा आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

0

बोलकर करें तेज और आसान टाइपिंग

कीबोर्ड में मौजूद माइक्रोफोन आइकन की मदद से आप बिना टाइप किए सिर्फ बोलकर मैसेज लिख सकते हैं। यह फीचर हिंदी समेत कई भाषाओं को सपोर्ट करता है और आपके बोले गए शब्दों को तुरंत टेक्स्ट में बदल देता है।

0

सीधे कीबोर्ड से शेयर करें कॉन्टैक्ट डिटेल्स

किसी का मोबाइल नंबर या कॉन्टैक्ट जानकारी साझा करने के लिए अब फोनबुक में जाने की जरूरत नहीं है। गूगल कीबोर्ड के ‘Suggest Contacts’ फीचर को ऑन करने के बाद आप सीधे कीबोर्ड के जरिए कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर कर सकते हैं।

0

बनाएं अपनी पर्सनल डिक्शनरी

अगर आप बार-बार एक ही पता, ईमेल या संदेश टाइप करते हैं तो कीबोर्ड की पर्सनल डिक्शनरी फीचर आपके काफी काम आ सकती है। इसमें आप किसी लंबे टेक्स्ट के लिए छोटा शॉर्टकट सेट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए ‘Add’ टाइप करते ही आपका पूरा पता अपने आप स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्मार्ट फीचर्स से बनेगा फोन इस्तेमाल करना और आसान

विशेषज्ञों का कहना है कि स्मार्टफोन में मौजूद इन फीचर्स का सही इस्तेमाल न केवल समय बचाता है बल्कि टाइपिंग और कम्युनिकेशन को भी अधिक आसान बनाता है। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने कीबोर्ड के इन फीचर्स का इस्तेमाल नहीं किया है, तो एक बार जरूर आजमाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *