UP NEWSमृतक नाजिम का फाइल फोटो।

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में टेंट का काम करने के दौरान एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नाजिम पुत्र साबिर, निवासी ग्राम खजुरिया, थाना बिथरी चैनपुर के रूप में हुई है।

टेंट कारोबारी के यहां काम करने पहुंचा था नाजिम

परिजनों के मुताबिक नाजिम टेंट का काम करता था और उमरिया में इकबाल की दुकान से जुड़े काम के लिए गया था। काम के दौरान वह 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद नाजिम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

नाजिम के परिजनों ने टेंट कारोबारी इकबाल के परिवार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि काम के दौरान इकबाल के बेटे ने खुद को तो बचा लिया, लेकिन नाजिम को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से नहीं बचाया जा सका। परिजनों का कहना है कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ है।

मौके पर मची अफरातफरी

युवक के करंट की चपेट में आने की खबर मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। नाजिम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह साफ हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *