google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyपुलिस की गिरफ्त में जुआरी।

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में जुए की महफिल सजी थी। ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 16,400 रुपये नकद, ताश की गड्डी और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने चार मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया है। पकड़े गए चारों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

मीरगंज कस्बे में शुक्रवार रात साप्ताहिक बाजार के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से इसकी खबर मिल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में महेश (40), उमाशंकर (50), जमील (35) और मदन (41) शामिल हैं। चारों मीरगंज के सिधौली गांव के रहने वाले हैं।

ताश के पत्तों पर लग रहा था दांव, 16,400 रुपये मिले

पुलिस ने जुए के अड्डे से 12,300 रुपये बरामद किए। इसके बाद पकड़े गए चारों लोगों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 4,100 रुपये और मिले। इस तरह कुल 16,400 रुपये नकद बरामद हुए। मौके से 52 ताश के पत्ते भी मिले हैं। पुलिस ने रेडमी, सैमसंग और वीवो कंपनी के तीन मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। इसके अलावा वहां मौजूद चार मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया गया।

पहले भी जुए में पकड़ा जा चुका है जमील, फिर दर्ज हुआ मुकदमा

पकड़े गए चार लोगों में शामिल जमील का नाम पहले भी जुए के मामले में सामने आ चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ वर्ष 2025 में मीरगंज थाने में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। अब एक बार फिर वह जुआ खेलते पकड़ा गया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

चारों को पकड़कर थाने लाई पुलिस, बाइक भी नहीं छोड़ी

छापेमारी के बाद पुलिस चारों आरोपियों को थाने ले आई। मौके पर मिली चार मोटरसाइकिलों को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई में दरोगा पंकज कुमार के साथ कांस्टेबल अंकुर सिरोही, अमित कुमार, अभिषेक सोम और सौरभ सिद्धू शामिल रहे। पुलिस ने चारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *