bareillyतमंचों के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी और बरामद जिंदा कारतूस

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई में पुलिस टीम ने हुसैन मियां की मजार से जैहरा चौराहे की ओर करीब 100 कदम की दूरी से चकमहमूद निवासी अजीम पुत्र रईस मियां को पकड़ा। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

डीसीएम पार्क से दूसरा आरोपी दबोचा

दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने डीडीपुरम पार्क से अजीम पुत्र जहीर अहमद निवासी पीरबहोडा, परतापुर जीवनसहाय, थाना इज्जतनगर, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से भी 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों कार्रवाइयों में पुलिस टीमों ने अलग-अलग चेकिंग के दौरान संदिग्धों की तलाशी ली। पुलिस ने बरामद असलहों को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, पहले आरोपी अजीम पुत्र रईस मियां के खिलाफ मुकदमा और दूसरे अजीम पुत्र जहीर अहमद के खिलाफ मुकदमा,आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक मुनेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल फहीम चौधरी, हेड कांस्टेबल गोलाई यादव तथा दूसरी टीम में उपनिरीक्षक सौरभ डेढ़ा, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार, कांस्टेबल निखिल तोमर और कांस्टेबल ललित कुमार शामिल रहे।

एक ने डराने, दूसरे ने चोरी के दौरान भागने के लिए रखा था तमंचा

पुलिस के अनुसार पूछताछ में पहले आरोपी ने लोगों को डराने के लिए तमंचा रखने की बात बताई। वहीं दूसरे आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में इज्जतनगर थाने से चोरी के मामले में जेल जा चुका है और चोरी करते समय पकड़े जाने पर तमंचा दिखाकर भागने के लिए असलहा रखता था। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी अलग-अलग वारदात की फिराक में थे और चेकिंग के दौरान पकड़े गए। हालांकि, इन बयानों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *