bareillyमंच पर बैठे दूल्हा।

बरेली। उर्से सकलैनी के मौके पर गुरुवार को हजरत शाह सकलैन एकेडमी ऑफ इंडिया की ओर से 44 जोड़ों का सामूहिक निकाह कराया गया। बिशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। खानकाहे आलिया सकलैनिया शराफतिया के सज्जादानशीन शाह मोहम्मद गाजी मियां ने सभी नवविवाहित जोड़ों को खुशहाल जिंदगी के लिए दुआएं दीं।

शाम को बिशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान मेहमानों से खचाखच भर गया। कुरान की तिलावत के साथ सामूहिक निकाह समारोह की शुरुआत हुई। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद नमाज अदा की गई। मुफ्ती फहीम अजहरी सकलैनी, प्रोफेसर महमूदउल हसन और मुफ्ती रुम्मान कादरी सकलैनी ने निकाह की अहमियत, पाकीजगी और फजीलत पर रोशनी डाली। उलमा ने समाज से शादियों को आसान बनाने और फिजूलखर्ची से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि शादी में गैरजरूरी रस्मों और दिखावे का बढ़ता चलन परिवारों पर आर्थिक बोझ डालता है। लोगों से इस्लामी शिक्षाओं और शरीयत के मुताबिक सादगी से निकाह करने की अपील की गई। समारोह का संचालन मुख्तार तिलहरी सकलैनी ने किया। हाफिज आमिल सकलैनी, हसीब रौनक सकलैनी, अरबाज सकलैनी और इमरान सकलैनी ने नात-ओ-मनकबत पेश की।

0
कार्यक्रम के दौरान मौजूद मेहमान।

हर जोड़े के साथ पहुंचे 50 मेहमान, खिदमत में लगे 100 वॉलंटियर्स

सामूहिक निकाह में प्रत्येक जोड़े के साथ 50-50 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। मेहमानों के खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई। उनकी खिदमत और पूरे आयोजन की व्यवस्था संभालने के लिए करीब 100 वॉलंटियर्स की टीम मैदान में तैनात रही। एकेडमी की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में सामूहिक निकाह समारोह आयोजित कर जरूरतमंद परिवारों के युवक-युवतियों की शादियां कराई जाती हैं। समारोह में महापौर डॉ. उमेश गौतम, इंजीनियर अनीस अहमद, सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, नगर अध्यक्ष शमीम सुलतानी, डॉ. अनीस बेग, डॉ. धर्मेंद्र नाथ, रत्नेश गंगवार, नवाब मुजाहिद हसन, सैफ वली खान और सय्यद गौहर अली समेत शहर के कई गणमान्य लोग पहुंचे। उन्होंने सज्जादानशीन शाह मोहम्मद गाजी मियां से मुलाकात की और सामूहिक निकाह की पहल की सराहना करते हुए नवविवाहित जोड़ों को खुशहाल जिंदगी की दुआएं दीं।

खानकाह की टीम ने संभाली व्यवस्था

समारोह में सादकैन मियां, हाफिज गुलाम गौस, मुर्तुजा सकलैनी, मुन्तसिब सकलैनी, मुनीफ सकलैनी, असदक सकलैनी, जिया राशिद सकलैनी, मौलाना रिफाकत सकलैनी, मौलाना यूनुस बरकाती, मौलाना जान मोहम्मद सकलैनी, मौलाना नफीस सकलैनी, हाफिज जब्बार सकलैनी, हाफिज जाने आलम सकलैनी और हाफिज तहव्वर सकलैनी समेत खानकाह से जुड़े लोग मौजूद रहे। आयोजन की व्यवस्था में इंतजार सकलैनी, मेराज सकलैनी, उस्मान सकलैनी, अकरम सकलैनी, आफताब आलम, खुर्रम सकलैनी, राजा सकलैनी, शावेज सकलैनी, सय्यद आमिर, सय्यद राशिद सकलैनी, मुशाहिद सकलैनी, जमील सकलैनी, राशिद सकलैनी, मोहसिन सकलैनी, फैसल सकलैनी, कामिल सकलैनी, फैमी सकलैनी, आरिफ सकलैनी और अब्बास सकलैनी समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *