bareillyखिलौना घर पर मौजूद टीम और पुलिस।

बरेली। कुतुबखाना से चौपुला रोड पर स्थित खिलौना घर पर गुरुवार शाम अचानक जीएसटी की टीम पहुंच गई। तीन गाड़ियों में अधिकारियों के पहुंचते ही दुकान में हलचल मच गई। टीम ने अंदर पहुंचकर कारोबार से जुड़ी फाइलें और दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए। व्यापारी से भी पूछताछ की जा रही है।

शाम साढ़े छह बजे पहुंची टीम, शुरू हुई जांच

गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 टीम के साथ खिलौना घर पहुंचे। अधिकारियों के दुकान में पहुंचते ही जांच शुरू कर दी गई। टीम ने कारोबार से जुड़े कागजात और फाइलें अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू की।

0

दस्तावेजों की पड़ताल, व्यापारी से पूछताछ

जीएसटी की टीम देर शाम तक दुकान में मौजूद दस्तावेजों और फाइलों की पड़ताल करती रही। अधिकारियों ने व्यापारी से भी कारोबार से संबंधित जानकारी ली। अचानक हुई इस कार्रवाई को लेकर आसपास के दुकानदारों में भी चर्चा शुरू हो गई।

जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी तस्वीर

फिलहाल जीएसटी टीम की कार्रवाई किस वजह से की गई है और जांच में क्या सामने आया है, इसकी जानकारी अधिकारियों की ओर से नहीं दी गई है। टीम की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *