google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyएसआरएमएस रिद्धिमा में नाद साधना प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते अतिथि

द्वितीय राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में मानवी त्यागी प्रथम, अदम्य को मिला दूसरा स्थान
रेखांकन कला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी किया गया सम्मानित

बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में बुधवार को द्वितीय राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता ‘नाद साधना’ का आयोजन किया गया। शास्त्रीय और उपशास्त्रीय संगीत पर आधारित प्रतियोगिता में 12 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मानवी त्यागी ने प्रथम और अदम्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शिल्पा पाठक और श्रेया दत्ता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

निर्णायकों ने किया प्रतिभाओं का मूल्यांकन

प्रतियोगिता का मूल्यांकन संगीतविद् डॉ. मंजू सिंह और डॉ. जयश्री मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति, डॉ. रीता शर्मा और डॉ. अनुज कुमार मौजूद रहे। आयोजन और प्रतिभागियों के मार्गदर्शन में वोकल गुरु प्रियंका गोवाल और सात्विक मिश्रा का योगदान रहा। विजेताओं को क्रमशः तीन हजार, दो हजार और एक हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

रेखांकन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

इस अवसर पर 25 अक्टूबर को आयोजित रेखांकन कला कार्यशाला एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यशाला में फाइन आर्ट्स फैकल्टी सौरभ रस्तोगी ने विद्यार्थियों को फिगर मेकिंग और रेखांकन की तकनीकें सिखाईं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्र बनाने पर अनन्या भारद्वाज, अनिका सिंह, पलक अरोड़ा और अक्षत रस्तोगी को सम्मानित किया गया।

कला और संगीत को प्रोत्साहन देने की पहल

आयोजन का उद्देश्य युवाओं को संगीत और ललित कला के क्षेत्र में प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना और भारतीय कला-संगीत परंपरा के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। एसआरएमएस रिद्धिमा की ओर से विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *