sजिला अस्पताल में अधिकारियों से बात करते कमिश्नर शंभू कुमार

बरेली। जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह कमिश्नर शंभू कुमार अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। कमिश्नर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को करीब से परखा। ओपीडी से लेकर दवा वितरण केंद्र और इमरजेंसी तक पहुंचकर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों और दवा लेने पहुंचे लोगों से सीधे बातचीत कर पूछा कि अस्पताल में किसी तरह की दिक्कत तो नहीं आ रही है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

s

ओपीडी में मरीजों से लिया फीडबैक

कमिश्नर शंभू कुमार सबसे पहले अस्पताल की ओपीडी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों की भीड़ और उपचार की व्यवस्था देखी। डॉक्टरों से मरीजों के उपचार के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों से बातचीत की। कमिश्नर ने उनसे पूछा कि डॉक्टर को दिखाने या उपचार कराने में किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। मरीजों से मिले फीडबैक के आधार पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

दवा केंद्र पर पहुंचे, लोगों से की बातचीत

इसके बाद कमिश्नर दवा वितरण केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने दवाओं के वितरण की व्यवस्था देखी। काउंटर पर दवा लेने के लिए पहुंचे लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने पूछा कि दवा लेने में कोई समस्या तो नहीं आ रही है। साथ ही दवा वितरण से जुड़ी व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को दवा लेने के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और व्यवस्था सुचारू रखी जाए।

इमरजेंसी में देखी उपचार व्यवस्था

ओपीडी और दवा केंद्र का जायजा लेने के बाद कमिश्नर इमरजेंसी पहुंचे। यहां मरीजों के उपचार और उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा। मरीजों से बातचीत कर पूछा कि इलाज के दौरान उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है। उन्होंने इमरजेंसी में मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों से भी व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। ओपीडी, दवा वितरण केंद्र और इमरजेंसी में व्यवस्थाएं सुचारू रहें और मरीजों को किसी स्तर पर परेशानी न हो। अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. आरके दीक्षित, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *