UP NEWSदीक्षारंभ समारोह में AI, तकनीक और रोजगार पर विद्यार्थियों को जानकारी देते विशेषज्ञ।

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय) में चल रहे दीक्षारंभ समारोह-2026 के चौथे दिन विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संचार, तकनीक के जिम्मेदार उपयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोजगार के बदलते स्वरूप से रूबरू कराया गया। व्यवसाय प्रशासन विभाग में आयोजित ओरिएंटेशन डे में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बदलते दौर के अनुरूप खुद को तैयार करने का संदेश दिया।

व्यक्तित्व विकास और भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर जोर

IFFCO Aonla के HR Manager आनंद रतूड़ी ने व्यक्तित्व विकास, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और आत्म-विकास के महत्व पर विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत क्षमताओं को पहचानने और निरंतर सुधार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रभावी संचार को बताया सफलता की कुंजी

Professor of Eminence प्रोफेसर राजकमल ने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में प्रभावी संचार की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट, प्रभावी और सकारात्मक संवाद की आवश्यकता से अवगत कराया।

तकनीक का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करने की अपील

Dean, Student Welfare प्रोफेसर विनय रिशीवाल ने तकनीक के दुरुपयोग और उसके संभावित प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल और उत्पादकता बढ़ाने के लिए करने का आह्वान किया।

AI से बदल रही रोजगार की दुनिया

Berlin School of Business and Innovation, Germany के प्रोफेसर शिव कुमार एस.के. त्रिपाठी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीक के कारण रोजगार के बदलते स्वरूप पर चर्चा की। उन्होंने Walmart Case Study के माध्यम से समझाया कि बदलते व्यावसायिक वातावरण में प्रबंधन कौशल, परिस्थितियों को समझने की क्षमता और तेजी से अनुकूलन करना बेहद महत्वपूर्ण है।

विद्यार्थियों को मिला भविष्य की तैयारी का संदेश

दीक्षारंभ समारोह का चौथा दिन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम में उन्हें व्यक्तित्व निर्माण से लेकर संचार कौशल और AI जैसी आधुनिक तकनीकों के प्रभाव तक महत्वपूर्ण जानकारी मिली। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्पष्ट संदेश दिया कि भविष्य की प्रतिस्पर्धी दुनिया में सफलता के लिए ज्ञान के साथ तकनीकी समझ, संचार क्षमता और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने की क्षमता जरूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *