up newsपुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते एसपी सिटी

बरेली। शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए सोमवार को बारादरी क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने एएसपी हाईवे शिवम आशुतोष और भारी पुलिस फोर्स के साथ संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी से जहां लोगों में भरोसा बढ़ा, वहीं असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश भी मिला।

बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में किया निरीक्षण

फ्लैग मार्च के दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर रुककर व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की गई। दुकानदारों से सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और क्षेत्र की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

bareilly

मोहर्रम को लेकर बढ़ाई सतर्कता

आगामी मोहर्रम को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भी जायजा लिया। संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे हर गतिविधि पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएं।

पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

फ्लैग मार्च के दौरान एसपी सिटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार गश्त बनाए रखी जाए और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

news

संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत दें सूचना

एसपी सिटी मानुष पारीक ने आमजन से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। शहर में शांति, सौहार्द और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *