40 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से मजदूर की दबकर मौत, परिजनों ने फैक्ट्री का गेट तोड़ा, शव रखकर किया हंगामा

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र स्थित कुणाल प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री परिसर में करीब 40 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी की ढांग भरभराकर गिर गई।