bareillyपुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

बरेली। अदालत से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद प्रेमनगर पुलिस ने बुधवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी करीब 20 साल पुराने चोरी के मुकदमे में अदालत में चल रहे मामले से जुड़ा है, जबकि दो अन्य मारपीट और गालीगलौज की एनसीआर के आरोपी हैं। पुलिस तीनों को अदालत में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

चोरी का मुकदमा 2006 का, अब दिनेश गिरफ्तार

बांके की छावनी निवासी 40 वर्षीय दिनेश पुत्र ठाकुरदास के खिलाफ प्रेमनगर थाने में वर्ष 2006 में चोरी और चोरी का माल बरामद होने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामला अदालत में चल रहा है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-5 की अदालत से दिनेश के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी और बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

मारपीट के केस में पिता-पुत्र पर भी वारंट

दूसरा मामला वर्ष 2020 में दर्ज एनसीआर से जुड़ा है। इसमें मारपीट और गालीगलौज की धाराओं में बांके की छावनी निवासी 27 वर्षीय आकाश और उसके पिता 45 वर्षीय धर्मवीर के खिलाफ मामला अदालत में चल रहा है। दोनों के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने दबिश देकर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

एक ही दिन पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों वारंटी

प्रेमनगर पुलिस ने 16 सितंबर को तीनों वारंटियों को गिरफ्तार किया। दिनेश के मुकदमे में अदालत में 16 सितंबर की तारीख लगी थी, जबकि आकाश और धर्मवीर से जुड़े मामले में एक अक्टूबर की तारीख निर्धारित है। गिरफ्तारी के बाद तीनों के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण यादव, कांस्टेबल अरुण कुमार और दीपक राणा शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक तीनों वारंटियों को अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *