UP NEWSचलती ट्रेन से गिरकर घायल हुई कक्षा दो की छात्रा अस्पताल में भर्ती।

बरेली। नानी के साथ ट्रेन से घर लौट रही कक्षा दो की 10 वर्षीय छात्रा भोजीपुरा स्टेशन के पास अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा को नींद में चलने की बीमारी है। हादसे के बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया। जीआरपी ने छात्रा को भोजीपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए।

रात में नानी के साथ ट्रेन से लौट रही थी छात्रा

सुभाषनगर के नेकपुर निवासी रामबती अपनी 10 वर्षीय नातिन रश्मि को किच्छा स्थित घर छोड़ने जा रही थीं। मंगलवार रात करीब आठ बजे दोनों ट्रेन से सफर कर रही थीं। भोजीपुरा स्टेशन के पास अचानक छात्रा ट्रेन से गिर गई। घटना के बाद नानी ने ट्रेन में मौजूद टीटी को इसकी जानकारी दी।

ट्रेन से गिरते ही मची अफरा-तफरी

छात्रा के ट्रेन से गिरने की सूचना मिलते ही जीआरपी सक्रिय हुई। पुलिस ने घायल छात्रा को भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिवार को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और बाद में छात्रा को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए।

नींद में चलने की बीमारी से जूझ रही है छात्रा

परिजनों के मुताबिक रश्मि को नींद में चलने की बीमारी है। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि वह नींद की हालत में ट्रेन से नीचे गिर गई। हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं और जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *