google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyसर्किट हाउस में केक काटता हिस्ट्रीशीटर अंशु आर्या।

बरेली। बरेली का सर्किट हाउस इन दोनों वीआईपी मेहमानों और नेताओं के साथ ही हिस्ट्रीशीटरों के बर्थडे का क्लब भी बन चुका है। पिछले कई महीनो से लगातार हिस्ट्रीशीटर उपद्रवी अराजक लोगों के सर्किट हाउस में केक काटे जा रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आखिर इन लोगों को सर्किट हाउस में केक काटने की अनुमति कौन दे रहा है।

हिस्ट्रीशीटर अंशु वाल्मीकि तस्वीरों में भाजपा नेताओं के बीच जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहा है। हत्याकांड में जान गंवाने वाले राजीव उर्फ राजू के भाई राज किरण ने डीआईजी मुनिराज और डीएम अविनाश सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जिस सर्किट हाउस में बड़े-बड़े अफसरों और सत्ता के दिग्गजों का आना-जाना रहता है, उसी सर्किट हाउस में हिस्ट्रीशीटर के जन्मदिन की तस्वीरें अब विवादों में हैं। तस्वीरों में अंशु आर्या के साथ कई भाजपा नेता नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों ने नेताओं और हिस्ट्रीशीटर की नजदीकियों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सर्किट हाउस में निजी बर्थडे पार्टी कैसे हुई और इसकी अनुमति किसने दी।

0

हत्या में उम्रकैद की सजा, जमानत पर बाहर है हिस्ट्रीशीटर

किला निवासी राजकिरन ने बताया कि 22 अप्रैल 2016 को शहनाई बारातघर में उनके भाई राजीव उर्फ राजू की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में तीन नवंबर 2022 को सत्र न्यायालय ने अंशु आर्या वाल्मीकि समेत पांच आरोपियों को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई थी। अंशु आर्या सुभाषनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर है।

हिस्ट्रीशीटर की लग्जरी गाड़ी पर लिखा है ‘प्रेस

शिकायतकर्ता राजकिरन का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर अंशु आर्या वाल्मीकि ने अपनी लग्जरी गाड़ी पर ‘प्रेस’ लिखवा रखा है। इसकी आड़ में वह पुलिस और प्रशासन को गुमराह कर रहा है। राजकिरन ने डीआईजी और डीएम से इस मामले की भी जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। भाई की हत्या के मामले में न्यायालय से सजा सुनाए जाने के बाद अब राजकिरन ने वायरल तस्वीरों को लेकर डीआईजी मुनिराज और डीएम अविनाश सिंह का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने सर्किट हाउस में बर्थडे पार्टी और लग्जरी गाड़ी पर प्रेस लिखवाने समेत पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

0

अंशु बोला- 2016 की हैं तस्वीरें

अंशु आर्या वाल्मीकि का कहना है कि वायरल हो रही तस्वीरें वर्ष 2016 की हैं। उसने हाल ही में सर्किट हाउस में कोई केक नहीं काटा है। उनके किसी मिलने वाले ने अब फोटो सोशल मीडिया पर डाले हैं। अंशु का आरोप है कि पुरानी तस्वीरों के जरिए अधिकारियों को गुमराह कर उसके खिलाफ झूठी शिकायतें की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed