Social Sharing icon

बरेली। बरेली कॉलेज राजनीति शास्त्र विभाग के शिक्षक एवं अधिवक्ता डॉ. मिन्नी यादव के आकस्मिक निधन पर शनिवार को बरेली बार एसोसिएशन के सभागार में शोक एवं श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न हुई। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि डॉ. मिन्नी यादव का 29 अप्रैल 2026 को जौनपुर थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया था। वह अपने बड़े भाई राजेंद्र यादव के साथ कार से बरेली लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनके बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पीजीआई रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

डॉ. मिन्नी यादव के असामयिक निधन से पूरे शिक्षण जगत और अधिवक्ता समाज में गहरा शोक व्याप्त है। वे अपने पीछे 11 वर्षीय पुत्र और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
इस दौरान- अध्यक्ष बरेली बार एसोसिएशन मनोज कुमार हरित सचिव दीपक पांडेय के अलावा इमरान अंसारी, प्रशांत पटेल, महेश गंगवार, अरविंद गंगवार, वैभव गंगवार, अच्छन अंसारी, ह्रदेश यादव, अब्दुल इमरान, अरुण यादव, विशाल यादव, सुनील यादव, शिवप्रताप यादव, अशोक यादव, मोहम्मद जहीर, हेमंत यादव सहित तमाम लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने डॉ. मिन्नी यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे एक समर्पित शिक्षक, कुशल अधिवक्ता और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *