google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
UP NEWSरामलीला ग्राउंड में सुरक्षा का जायजा लेते अधिकारी।

बरेली। जोगी नवादा स्थित वनखंडी नाथ मंदिर रामलीला ग्राउंड में रावण दहन से पहले अधिकारियों ने दुकानों को हटवा दिया। मैदान में तीन रावण के पुतले लगाए गए हैं। इनके आसपास दुकानें लगी होने से आग लगने पर बड़ा हादसा हो सकता था। खतरे को देखते हुए एएसपी शिवम आशुतोष, बारादरी इंस्पेक्टर और सीएफओ मनु शर्मा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद पुतलों के पास लगी दुकानों को हटवाया गया, ताकि रावण दहन के दौरान आग की चपेट में दुकानें न आएं।

तीन पुतलों के पास लगी थीं दुकानें, खतरा देख हरकत में आए अधिकारी

रामलीला ग्राउंड में रावण दहन की तैयारियों के बीच पुतलों के आसपास दुकानें लगी थीं। अधिकारियों को आशंका थी कि दहन के दौरान आग की चिंगारी दुकानों तक पहुंची तो बड़ा नुकसान हो सकता है। इसी खतरे को देखते हुए दुकानदारों से दुकानें हटवाई गईं और पुतलों के आसपास जगह खाली कराई गई।

सीएफओ मनु शर्मा ने कमेटी को दी सख्त हिदायत

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला कमेटी को साफ निर्देश दिए कि रावण दहन के आसपास ऐसी कोई दुकान न रहे, जिससे आग लगने का खतरा बढ़े। सुरक्षा में लापरवाही होने पर बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए सभी जरूरी सावधानियां बरतने को कहा गया।

मौके पर तैनात की गई फायर ब्रिगेड

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रामलीला ग्राउंड में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी तैनात की गई है। अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर सुरक्षा इंतजाम कराए, ताकि रावण दहन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और कोई हादसा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *