google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
UP NEWSबीएसएनएल कार्यालय में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बरेली। बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में बीएसएनएल के मुख्य भवन से सरकारी उपकरण चोरी करने का मामला सामने आया है। बाईपास रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में चोरी के दौरान एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से बैटरी, चेंजओवर स्विच, इलेक्ट्रॉनिक कार्ड और ताला व शटर तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं। बीएसएनएल अधिकारियों ने आरोपी को चोरी के सामान सहित पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बीएसएनएल कर्मचारियों ने चोरी के सामान के साथ पकड़ा

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 16 अक्टूबर को बहेड़ी के बाईपास रोड स्थित बीएसएनएल मुख्य भवन में चोरी का मामला सामने आया। बीएसएनएल के उपमंडलीय अभियंता सौरभ कुमार पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद, निवासी इंद्रानगर, बरेली ने पुलिस को बताया कि आरोपी को सरकारी संपत्ति चोरी कर ले जाते समय पकड़ लिया गया। इस दौरान उनके साथ बीएसएनएल के ऑपरेटर जितेंद्र कुमार और विक्की भी मौजूद थे। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बहेड़ी कस्बे के मोहम्मदपुर निवासी 42 वर्षीय तौफीक पुत्र रईस अहमद के रूप में हुई।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और इलेक्ट्रॉनिक कार्ड बरामद

आरोपी के कब्जे से बीएसएनएल कार्यालय से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। इसमें एक 65 एम्पियर की बैटरी, एक 63 एम्पियर का चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड शामिल हैं। इसके अलावा ताला और शटर तोड़ने में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ औजार भी बरामद किए गए। बीएसएनएल अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोपी को बरामद सामान सहित बहेड़ी थाने पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जा रहा जेल

उपमंडलीय अभियंता सौरभ कुमार की तहरीर पर बहेड़ी पुलिस ने आरोपी तौफीक के खिलाफ मुकदमा संख्या 813/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) और 317(2) के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *