google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
UP NEWSमृतक विशाल शर्मा का फाइल फोटो

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी से कहासुनी के बाद बेल्ट का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास करने वाले फैक्ट्री कर्मचारी विशाल शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनकी मौत से पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पत्नी से विवाद के बाद कमरे में चले गए विशाल

सिरौली थाना क्षेत्र के व्योधनखुर्द गांव के रहने वाले विशाल शर्मा सीबीगंज की लेबर कॉलोनी में अपने फूफा के घर पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे थे। वह परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद विशाल कमरे में चले गए।

बेल्ट का फंदा बनाकर लटकने लगे, पत्नी की पड़ी नजर

बताया गया कि कमरे में जाने के बाद विशाल ने बेल्ट का फंदा बनाया और कुंडे से लटकने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी पत्नी की नजर उन पर पड़ गई। उन्हें इस हालत में देखकर पत्नी ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे और विशाल को नीचे उतारा। अचानक हुई इस घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई।

पहले ईएसआई अस्पताल ले गए, फिर निजी अस्पताल में तोड़ा दम

परिजन गंभीर हालत में विशाल को कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए शहर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर तत्काल निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। हालांकि, जिंदगी बचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद उपचार के दौरान विशाल की मौत हो गई।

पत्नी और दो बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

विशाल की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में पत्नी और दो बच्चों के साथ वह रह रहे थे, वहां अब मातम पसरा है। घरेलू विवाद के बाद हुई इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *