google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyवायरल वीडियो से लिए गए क्लिप।

बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने फॉरच्यूनर और स्कॉर्पियो से आए दो गुटों में जमकर बवाल हो गया। गाड़ियों से उतरते ही दो युवतियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर भिड़ गईं। उधर, चार-पांच युवकों ने एक युवक को बीच सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। सड़क पर सरेआम हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। अब बारादरी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान करने और विवाद की वजह पता लगाने में जुटी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचती और मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, कुछ दूरी पर चार-पांच युवक एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसे मारे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गुट फॉरच्यूनर और स्कॉर्पियो से पहुंचे थे। हालांकि, दोनों गुटों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

वायरल वीडियो से पहचान में जुटी बारादरी पुलिस

माय बार हेडक्वार्टर के सामने हुई मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बारादरी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मारपीट में शामिल युवक और युवतियां कौन हैं और उनके बीच विवाद क्यों हुआ।

क्रिसमस नाइट पर भी हुआ था बवाल, युवती के सिर पर मारी थी कांच की बोतल

माय बार हेडक्वार्टर में दिसंबर 2025 की क्रिसमस नाइट पर भी जमकर विवाद हुआ था। उस दौरान टेबल बुकिंग को लेकर कुछ युवकों ने एक युवती के साथ बदसलूकी की थी। विरोध करने पर उसके भाई से भी विवाद हुआ था। इसी दौरान युवती के सिर पर कांच की बोतल मार दी गई थी, जिससे वह घायल हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। वहीं, निर्धारित समय के बाद बार संचालित करने और तेज आवाज में डीजे बजाने से जुड़े आरोपों को लेकर मैनेजर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *