नई दिल्ली। अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद उन पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता आलोचनाओं के घेरे में आ गई हैं। तनुश्री ने नाना के लिए ‘ईविल डेड’ शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी जताई, जबकि कुछ उनके समर्थन में भी उतरे। अब अभिनेत्री ने लाइव वीडियो के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है और अपने बयान का बचाव किया है।
परेशान करने और काम में बाधा डालने के आरोप दोहराए
तनुश्री ने वीडियो में बताया कि वह उज्जैन में हैं। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर उन्हें समर्थन भी मिल रहा है। आलोचकों पर सवाल उठाते हुए अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि नाना ने उन्हें परेशान किया, जिससे उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ा और उनके काम पर भी असर पड़ा। उन्होंने इसमें अन्य लोगों के शामिल होने का भी दावा किया। ये आरोप अभिनेत्री के हैं। अपने बयान पर हो रहे विरोध को लेकर तनुश्री ने कहा, जाते-जाते भी मुझे ट्रोल करा गया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को प्रताड़ित करने से कोई शक्तिशाली नहीं हो जाता।
मृत्यु के बाद आलोचना नहीं करने की बात पर उठाए सवाल
अभिनेत्री ने उन लोगों की बात से असहमति जताई, जो किसी के निधन के बाद उसके बारे में बुरा नहीं बोलने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने रावण दहन का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया कि मृत्यु के बाद किसी व्यक्ति के कथित गलत आचरण की आलोचना क्यों नहीं की जा सकती। तनुश्री के वीडियो पर सोशल मीडिया में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। नाना के प्रशंसकों ने उनकी टिप्पणी को अनुचित बताया है। गौरतलब है कि तनुश्री पहले भी नाना पर दुर्व्यवहार के आरोप लगा चुकी हैं, जिन्हें अभिनेता ने खारिज किया था।