google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyपुलिस की गिरफ्त में वारंटी।

बरेली। जिले में अदालतों से जारी वारंटों के बावजूद पेशी पर न पहुंच रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया। फतेहगंज पूर्वी, शाही, कैंट और सिरौली थाना क्षेत्रों में दबिश देकर पुलिस ने कुल 18 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों के आरोपी भी शामिल हैं। सभी को अदालत में पेश किया गया।

शाही में नौ गिरफ्तार, बिजनौर का वारंटी भी पकड़ा गया

थाना शाही पुलिस ने सबसे ज्यादा नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में प्रकाश सिंह पुत्र करन सिंह शामिल हैं, जो बिजनौर जिले के रसूलपुर पीरथी उर्फ आदमपुर के निवासी हैं। पुलिस ने दुनका गांव के सुन्दर लाल पुत्र छोटो लाल और उनकी पत्नी शारदा देवी पत्नी सुन्दर लाल को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा मण्डवा वंशीपुर के राजकुमार पुत्र पाती राम, बलेही के खुशाली राम पुत्र नत्थुलाल और विक्रमपुर के नन्हे पुत्र टीकाराम, भूपराम पुत्र टीकाराम, तेजराम पुत्र भूपराम तथा राजेश पुत्र भूपराम को पकड़ा गया। पुलिस ने सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

सिरौली में अलग-अलग जगहों से चार गिरफ्तार

थाना सिरौली पुलिस ने रात में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें कस्बा सिरौली के मोहल्ला प्यास निवासी रामप्रसाद पुत्र टीकाराम, बड़ागांव के वृजपाल पुत्र रामस्वरूप और रूपराम पुत्र लल्लू तथा मौहर सिंह गौटिया के हरप्रसाद पुत्र रघु शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इन सभी के मामले न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, आंवला की अदालत में विचाराधीन हैं। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम से जुड़े पुराने मामलों का भी उल्लेख है।

फतेहगंज पूर्वी में आर्म्स एक्ट और आबकारी के वारंटी पकड़े

फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने चठिया फैजू गांव के मुनेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह, गुलड़िया मकरंदपुर के रामसरन पुत्र पूरनलाल उर्फ पुन्नी और शाहपुर बनियान के कुवरपाल पुत्र जगन्नाथ को गिरफ्तार किया। मुनेन्द्र सिंह और रामसरन के मामले आर्म्स एक्ट से जुड़े हैं, जबकि कुवरपाल आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी था।

कैंट पुलिस ने आर्म्स एक्ट के दो आरोपियों को पकड़ा

कैंट पुलिस ने वार्ड नंबर 11 निवासी आरिफ उर्फ पुत्ती पुत्र अब्दुल सलाम और ठिरिया निजावत खां के वार्ड नंबर 9 निवासी राजू कुरैसी उर्फ तस्लीम कुरैसी पुत्र इब्राहिम कुरैसी को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामलों में गैर-जमानती वारंट जारी थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *