bareillyवायरल वीडियो से लिया गया क्लिप।

बरेली। सपा के प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर की गाड़ी के पीछे लगी राजनीतिक तख्ती ने पुलिस की चौकसी को कठघरे में खड़ा कर दिया। तख्ती पर लिखा था- शिक्षा विरोधी कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में…। सरकारी ड्यूटी की गाड़ी पर पार्टी का नारा लगा दिखाई दिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया।

गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान बरेली में टीआई की गाड़ी के पीछे सपा की तख्ती लगी दिखाई दी। प्रदर्शन के बीच व्यवस्था संभालने वाले महकमे की गाड़ी खुद राजनीतिक नारे का बोर्ड बनी नजर आई।

तख्ती किसी ने लगाई, गाड़ी की जिम्मेदारी तो पुलिस की थी

इस मामले में तख्ती लगाने वाले की पहचान जितनी जरूरी है, उतनी ही जरूरी गाड़ी की निगरानी की पड़ताल भी है। कोई व्यक्ति पुलिस के वाहन तक पहुंचा और राजनीतिक तख्ती लगा गया। उस दौरान वाहन की देखरेख किसके जिम्मे थी और तख्ती कब हटाई गई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जांच में वाहन पर तैनात अमले की भूमिका भी साफ होनी चाहिए।

एसपी ट्रैफिक ने दिया कार्रवाई का भरोसा

एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि सीसीटीवी की जांच में किसी के जानबूझकर गाड़ी पर तख्ती लगाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *