bareillyमृतका का फाइल फोटो।

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव संजयनगर की मेघा मेंशन कॉलोनी स्थित किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

बारादरी क्षेत्र की संजयनगर मेघा मेंशन कॉलोनी, गली नंबर तीन में 20 वर्षीय अंजली अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी। अंजली का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

परिजनों ने उठाए सवाल

अंजली की मौत की सूचना मिलते ही उसके मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि हत्या के आरोपों की अभी पुलिस जांच होनी बाकी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

बारादरी पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *