bareillyपुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

बरेली। मीरगंज में महिला के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात के बाद महिला ने परिवार को बताने की बात कही तो उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। मुकदमा दर्ज होने के करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी 20 वर्षीय बृजेश को गिरफ्तार कर लिया। मामले में उसके माता-पिता भी नामजद हैं।

मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव का है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव का ही बृजेश उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने जब घटना की जानकारी परिवार के लोगों को देने की बात कही तो विवाद बढ़ गया।

परिवार को बताने की बात कही तो मारपीट और धमकी

पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला की शिकायत पर 21 जुलाई को मीरगंज थाने में बृजेश, उसके पिता छोटे लाल और मां सुखदेई के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस मुख्य आरोपी बृजेश की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस को उसके मीरगंज इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद महिला उपनिरीक्षक रेनू रानी की टीम ने घेराबंदी की और अनुविश चौकी से आगे धर्मपाल ढाबे के पास से बृजेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा- पूछताछ में बोला आरोपी, मुझसे गलती हो गई

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में बृजेश ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की। प्रेस नोट में पुलिस ने उसके हवाले से कहा है कि वह मजदूरी करता है और उससे गलती हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में बृजेश अकेला नामजद नहीं है। उसके पिता छोटे लाल और मां सुखदेई को भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले में उनकी भूमिका समेत महिला की ओर से लगाए गए सभी आरोपों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *