बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की स्वीकृति के बाद बीएसए डॉ. विनीता ने जिले के 13 खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। नए आदेश में कई बीईओ को दूसरे ब्लॉक भेजने के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
तीन सितंबर को डीएम ने दी थी स्वीकृति
खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के प्रस्ताव को जिलाधिकारी ने तीन सितंबर को स्वीकृति दी थी। इसी क्रम में बीएसए ने सोमवार को स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश जारी कर दिया। अधिकारियों को नए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विजय कुमार संभालेंगे नगर क्षेत्र
जारी सूची के मुताबिक शशांक शुक्ला को भुता से बिथरी चैनपुर और शीशपाल को फरीदपुर से दमखोदा भेजा गया है। विजय कुमार को भदपुरा और बिथरी चैनपुर के प्रभार से हटाकर नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें बीएसए मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
अवनीश को बहेड़ी, शेरगढ़ का अतिरिक्त जिम्मा
सतीश कुमार वर्मा को आलमपुर जाफराबाद से भदपुरा स्थानांतरित किया गया है। अवनीश कुमार को मीरगंज एवं बहेड़ी के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर बहेड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास शेरगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। जगदीश कुमार को दमखोदा से मीरगंज भेजा गया है।
मुकेश कुमार को फरीदपुर के साथ भुता भी मिला
मुकेश कुमार भारती को शेरगढ़ से फरीदपुर स्थानांतरित करते हुए भुता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजेश कुमार को रामनगर से नवाबगंज और सुनील कुमार शर्मा को मझगवां से भोजीपुरा भेजा गया है।
विवेक शर्मा को दो ब्लॉकों की जिम्मेदारी
विवेक शर्मा को भोजीपुरा और नवाबगंज के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर आलमपुर जाफराबाद भेजा गया है। उन्हें मझगवां का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पूरन सिंह को क्यारा से रामनगर और तौसीफ अहमद को नगर क्षेत्र बरेली से क्यारा स्थानांतरित किया गया है।