up newsनिरीक्षण करते एसएसपी साथ में एसपी ट्रैफिक

बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (एसआई) एवं समकक्ष पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत सोमवार को बरेली पुलिस लाइन में चल रहे दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) का एसएसपी अनुराग आर्य ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए।

4,543 पदों पर भर्ती के लिए चल रही प्रक्रिया

प्रदेशभर में 4,543 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसी क्रम में बरेली में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानकों का परीक्षण किया जा रहा है। एसएसपी ने भर्ती केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और प्रक्रिया में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को अनावश्यक परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए।

0

दस्तावेजों से लेकर शारीरिक मानकों की हो रही जांच

भर्ती प्रक्रिया के अहम चरणों में अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही ऊंचाई, सीना और वजन जैसे शारीरिक मानकों का निर्धारित मानकों के अनुरूप सटीक परीक्षण किया जा रहा है, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और विश्वसनीय बनी रहे। एसएसपी अनुराग आर्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों का चयन निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित करना पुलिस विभाग की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *