स्पेशल ट्रेन, special trainट्रेन

बरेलीअगस्त महीने में यात्रियों के लिए रेलवे ने सुविधाओं का बड़ा पिटारा खोल दिया है। पिरान कलियर मेला, रक्षाबंधन पर्व और रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) परीक्षा को देखते हुए उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। इससे उत्तराखंड जाने वाले श्रद्धालुओं, रक्षाबंधन पर घर लौटने वाले यात्रियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के अनुसार पिरान कलियर मेला-2026 के दौरान 22 से 31 अगस्त तक बरेली और रुड़की के बीच दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन की यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त दबाव का सामना न करना पड़े।

स्पेशल ट्रेन, special train
प्रतिकात्मक फोटो।

रेलवे का कहना है कि यह स्पेशल ट्रेन परीक्षार्थियों की यात्रा को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाएगी।

सुबह और दिन में मिलेगी ट्रेन, शाम को होगी वापसी

स्पेशल ट्रेन संख्या 04321 सुबह 7:20 बजे बरेली से रवाना होकर दोपहर 2:00 बजे रुड़की पहुंचेगी। वहीं 04319 सुबह 10:40 बजे बरेली से चलकर शाम 5:15 बजे रुड़की पहुंचेगी। वापसी में 04322 रुड़की से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर रात 11:00 बजे बरेली पहुंचेगी, जबकि 04320 शाम 6:20 बजे चलकर अगले दिन रात 1:20 बजे बरेली पहुंचेगी।

रक्षाबंधन पर हरिद्वार-लखनऊ स्पेशल का भी मिलेगा लाभ

रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे 27 से 30 अगस्त के बीच हरिद्वार-लखनऊ और लखनऊ-हरिद्वार के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। ट्रेन संख्या 04330 और 04329 का बरेली स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। हरिद्वार से आने वाली स्पेशल ट्रेन शाम 8:00 बजे बरेली पहुंचेगी, जबकि लखनऊ से आने वाली स्पेशल ट्रेन सुबह 5:36 बजे बरेली पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन, special train
प्रतिकात्मक फोटो।

रुड़की स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव

पिरान कलियर मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 13 से 31 अगस्त तक रुड़की स्टेशन पर कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव भी तय किया है। इससे मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

16 फेरों में चलेगी परीक्षा स्पेशल, कई शहरों को मिलेगा फायदा

05185 मऊ-बरेली परीक्षा विशेष का संचालन 2 से 5 अगस्त, 8 से 13 अगस्त, 16 से 20 अगस्त और 24 अगस्त तक किया जाएगा। ट्रेन मऊ से सुबह 11:45 बजे रवाना होकर आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, मैलानी, पीलीभीत, भोजीपुरा और इज्जतनगर होते हुए अगले दिन सुबह 6:10 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 05186 बरेली-मऊ परीक्षा विशेष 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त तक संचालित होगी।

स्पेशल ट्रेन, special train
प्रतिकात्मक फोटो।

परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलने से अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने मऊ-बरेली-मऊ परीक्षा स्पेशल ट्रेन (05185-05186) का संचालन शुरू कर दिया है। अगस्त माह में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 16-16 फेरे लगाएगी, जिससे पूर्वांचल और बरेली के बीच सफर करने वाले हजारों परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *