Bareilly News: शहर के व्यस्त इलाके हिंद टॉकीज के पास गुरुवार सुबह बिजली के केबिल बॉक्स में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब साढ़े छह बजे हुए इस घटनाक्रम से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

कूड़े में लगी आग ने पकड़ा विकराल रूप

सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित हिंद टॉकीज के पास लगे बिजली के केबिल बॉक्स के नीचे पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें केबिल बॉक्स तक पहुंच गईं और पूरा बॉक्स आग की चपेट में आ गया। धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।

0

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग आसपास के अन्य विद्युत उपकरणों और प्रतिष्ठानों तक नहीं फैल सकी।

जलकर खाक हुआ केबिल बॉक्स

अग्निशमन अधिकारी संजीव ने बताया कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे कोई जनहानि या अन्य बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग की चपेट में आने से बिजली का केबिल बॉक्स पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के बाद विद्युत विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *