मुस्लिम प्रेमीजानकारी देती महिला।

बरेली। 10 साल से मुस्लिम प्रेमी के साथ लिवइन में रह रही महिला ने ऐसा आरोप लगाया है, जिसने पुलिस को भी जांच में उलझा दिया है। महिला का कहना है कि मुस्लिम प्रेमी को उसकी पत्नी और साले जबरन उठा ले गए, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। अब पीड़िता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।

प्रेम संबंध बने और बाद में दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे

आंवला क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब 10-12 साल पहले दिल्ली में उसकी मुलाकात भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी रियाज खान से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। महिला ने बताया उनके दो बच्चे भी हैं और उसका मुस्लिम प्रेमी रियाज ऑटो चलाकर परिवार का खर्च उठाता था।

पत्नी को रिश्ते की भनक लगते ही देने लगी धमकियां

महिला का आरोप है कि जब रियाज की पत्नी नगमा और उसके भाई शकील व सलीम को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने लगातार विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि तीनों कई बार फोन पर धमकियां देते रहे और रियाज पर दबाव बनाते रहे कि वह पूजा का साथ छोड़ दे, नहीं तो अंजाम बेहद बुरा होगा। महिला का कहना है कि उसे भी लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रहीं।

यह भी पढ़ें : कांवड़ यात्रा: मुख्य सचिव-डीजीपी ने अफसरों के कसे पेंच, लिए 5 एक्शन

8 दिन से मुस्लिम प्रेमी गायब, ऑटो समेत ले जाने का आरोप

पूजा के मुताबिक 22 जुलाई की रात करीब 10 बजे नगमा अपने भाइयों के साथ मुरारपुर गांव पहुंची और रियाज खान को उसके ऑटो समेत अपने साथ ले गई। 8 दिन से उसका प्रेमी लापता है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। महिला ने कहा उसने हर जगह तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। उसे आशंका है कि रियाज के साथ कोई अनहोनी हो चुकी है।

मुस्लिम प्रेमी की पत्नी ने प्रेमिका पर ही दर्ज करा दी शिकायत

महिला का आरोप है कि रियाज के लापता होने के बाद उसकी पत्नी ने उल्टा उसी के खिलाफ रियाज को गायब करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी। पीड़िता का कहना है कि उसे भी अपनी जान का खतरा है और आरोपी उसके साथ भी कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं।

मुस्लिम प्रेमी के गायब होने के संबंध में एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देने पहुंची महिला।

मुस्लिम प्रेमी की बरामदगी के लिए एसएसपी से लगाई गुहार

पीड़िता ने एसएसपी अनुराग आर्य से मांग की है कि रियाज खान की जल्द से जल्द बरामदगी कराई जाए और पत्नी नगमा समेत शकील व सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

तीन साल से आंवला में रह रही थी महिला, ऑटो चलाकर करता था खर्च

शिकायत के मुताबिक, महिला पिछले करीब तीन साल से आंवला कस्बे में रह रही है, जबकि मुस्लिम प्रेमी रियाज खान बरेली में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। महिला का कहना है कि रियाज नियमित रूप से उसकी और दोनों बच्चों की देखभाल करता था। अचानक उसके लापता हो जाने से परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में आ गया है। महिला का आरोप है कि जिस दिन से मुस्लिम प्रेमी रियाज गायब हुआ है, उसके बाद से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है और किसी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

हर जगह तलाशा, नहीं मिला सुराग, अनहोनी की आशंका

पीड़िता का कहना है कि मुस्लिम प्रेमी रियाज के गायब होने के बाद उसने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। महिला ने आशंका जताई है कि पहले से मिल रही धमकियों को देखते हुए उसके साथ कोई गंभीर वारदात हो सकती है। उसने पुलिस से रियाज की सकुशल बरामदगी के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में जान का खतरा भी जताया

महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि रियाज के लापता होने के बाद अब उसकी खुद की जान भी खतरे में है। आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसके साथ भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसने सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *