खाद्य आयुक्त डॉ. रोशन जैकब
Social Sharing icon

लखनऊ। यूपी में देशी घी के नाम पर सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर आखिरकार शिकंजा कस गया है। डॉ. रौशन जैकब ने खुलासा किया है कि प्रदेश में खुलेआम बिक रहे पांच कंपनियों के देशी घी के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। मिलावट की शिकायतों के बाद जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने सैंपल लैब भेजे तो रिपोर्ट ने चौंकाने वाली सच्चाई सामने ला दी।

ये हैं वो 5 ब्रांड जिनकी जांच में फेल हुआ घी

इन ब्रांड्स के घी में मिलावट की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद FSDA की टीम ने बाजारों से सैंपल उठाकर जांच के लिए भेजे। जैसे ही रिपोर्ट आई, विभाग के होश उड़ गए। जिन ब्रांड्स को लोग शुद्ध देशी घी समझकर खरीद रहे थे, वे गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। जिन कंपनियों के सैंपल फेल पाए गए हैं, उनमें डेरी नाइस, श्री रुद्र, अविक, स्लोना गोल्ड श्री महेंश कंपनी शामिल हैं। इन सभी ब्रांड्स के घी में मानकों के विपरीत तत्व पाए जाने के बाद विभाग ने कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब इन कंपनियों पर भारी जुर्माना, लाइसेंस निलंबन या मुकदमे की तलवार लटक सकती है।

जनता की सेहत से खिलवाड़ नहीं चलेगा

डॉ. रौशन जैकब ने दो टूक कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारों और रोजमर्रा की जरूरत के नाम पर अगर मिलावटी घी बाजार में बेचा जा रहा है तो यह सीधे-सीधे जनता की सेहत के साथ धोखा है। विभाग ने साफ कर दिया है कि आगे भी अभियान तेज किया जाएगा। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद बाजार में हड़कंप मच गया है। उपभोक्ताओं में गुस्सा है कि जिन ब्रांड्स पर भरोसा कर वे घर में इस्तेमाल कर रहे थे, वही मिलावटी निकले। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि इतने दिनों तक यह घी कैसे खुलेआम बिकता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *