google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
UP NEWSसंगीत प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते प्रतिभागी।

बरेली। उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी, लखनऊ की ओर से आयोजित शास्त्रीय एवं सुगम संगीत (भजन एवं गजल) प्रतियोगिता में एसआरएमएस रिद्धिमा की छात्रा अक्षिता सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। अक्षिता की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। अब वह लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

सुरों की साधना से हासिल किया मुकाम

उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी की ओर से आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में एसआरएमएस रिद्धिमा की दो छात्राओं अक्षिता सिंह और शिप्रा पाठक ने उपशास्त्रीय संगीत वर्ग में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मदन मोहन रहे। दोनों छात्राओं ने रिद्धिमा के संगीत गुरु प्रियंका ग्वाल एवं सात्विक मिश्रा के मार्गदर्शन में अपनी प्रस्तुतियां दीं। अक्षिता सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

अब लखनऊ में दिखाएंगी अपनी प्रतिभा

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली अक्षिता सिंह अब लखनऊ में उपशास्त्रीय संगीत वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उनकी इस सफलता से संस्थान के अन्य विद्यार्थियों को भी संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

चेयरमैन ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना

इस उपलब्धि पर एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति और रिद्धिमा की सलाहकार डॉ. रीता शर्मा ने विजेता छात्रा अक्षिता सिंह, प्रतिभागी शिप्रा पाठक एवं उनके संगीत गुरुजनों को बधाई दी। साथ ही छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *