Social Sharing icon

बरेली। बरेली को अब आधुनिक आतिथ्य का नया पता मिल गया है। सयाजी होटल्स लिमिटेड ने शहर के सिविल लाइंस इलाके में एनराइज बाय सयाजी का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में ग्रुप की मौजूदगी और मजबूत हो गई है। होटल स्टेशन रोड पर स्थित है और लोकेशन के लिहाज से बेहद सुविधाजनक है। बरेली रेलवे स्टेशन यहां से सिर्फ 500 मीटर दूर है, जबकि एयरपोर्ट की दूरी करीब 13 किलोमीटर है। इसका फायदा व्यवसायिक यात्रियों और घूमने-फिरने वाले लोगों दोनों को होगा।

शुक्रवार को होटल एनराइज बाय सयाजी में हुई प्रेस वार्ता में एसोसिएट जनरल मैनेजर राजेंद्र जोशी ने बताया कि होटल में कुल 36 कमरे हैं, जिन्हें अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। डीलक्स, सुपीरियर, सुपीरियर बालकनी और सुइट कैटेगरी के कमरे उपलब्ध हैं। छोटे प्रवास, परिवार के साथ ठहरने या लग्ज़री अनुभव चाहने वाले मेहमानों के लिए हर तरह का विकल्प मौजूद है। सभी कमरों में आधुनिक सुविधाओं और आराम का विशेष ध्यान रखा गया है।

खानपान और मनोरंजन के आकर्षक विकल्प

होटल में भोजन और पेय के लिए एक ही परिसर में चार अलग-अलग आउटलेट उपलब्ध हैं। इनमें 46 लोगों की क्षमता वाला रूफटॉप मल्टीकुज़ीन फाइन डाइन रेस्टोरेंट होराइजन, लगभग 42 लोगों की क्षमता वाली कॉफी शॉप मोमेंट, 32 लोगों की क्षमता वाला क्लासिक बार 99 डिग्री, और लगभग 42 लोगों के लिए सुसज्जित रेस्टो-बार इन्फिनिटी क्लब एंड बार शामिल हैं, जिसे सामाजिक मेल-जोल और समारोहों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

आधुनिक बैंक्वेट और इवेंट सुविधाएं

विवाह, सामाजिक आयोजनों और कॉर्पोरेट सम्मेलनों के लिए होटल में दो अत्याधुनिक बैंक्वेट हॉल उपलब्ध हैं। ज्वेल हॉल (2,112 वर्गफुट) थिएटर स्टाइल में 90–100, यू-शेप में 35–40, क्लासरूम में 70–75 और क्लस्टर सीटिंग में 45–50 मेहमानों की क्षमता रखता है। वहीं क्रिस्टल हॉल (2,172 वर्गफुट) थिएटर स्टाइल में 110–120, यू-शेप में 40–45, क्लासरूम में 75–80 और क्लस्टर में 60–65 मेहमानों को समायोजित कर सकता है। दोनों हॉल संपूर्ण इवेंट मैनेजमेंट सपोर्ट और अनुकूलित फूड एंड बेवरेज सेवाओं से सुसज्जित हैं।

बरेली में राष्ट्रीय स्तर की होटल सुविधाएं देना गर्व की बात

सयाजी होटल्स के एसोसिएट जनरल मैनेजर राजेंद्र जोशी ने कहा कि एनराइज़ बाय सयाजी आधुनिक यात्रियों की जरूरतों आराम, कार्य और बजट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बरेली जैसे तेजी से बढ़ते शहर में यह होटल ग्रुप के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, पंचम कॉन्टिनेंटल के डायरेक्टर अकुर विग ने कहा कि शहर अब व्यापार और यात्रा का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। ऐसे समय में सयाजी ग्रुप के साथ मिलकर बरेली में राष्ट्रीय स्तर की होटल सुविधाएं देना गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *