UP NEWSकार्यक्रम की जानकारी देते बाल कल्याण समिति और विद्या भारती के पदाधिकारी।

बरेली। विद्या भारती की ओर से आयोजित होने वाले नमामि भारतम् कार्यक्रम में बरेली जिले के 270 स्थानों पर करीब 1.25 लाख लोग एक साथ सहभागिता करेंगे। आयोजन में विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक, पूर्व छात्र और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बाल कल्याण समिति बरेली के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में इसकी रूपरेखा साझा की।

एक साथ, एक स्वर, एक लय की रहेगी भावना

बाल कल्याण समिति के मंत्री दिनेश मलिक ने बताया कि ‘नमामि भारतम्’ का आयोजन जिले में व्यापक स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए 270 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां करीब सवा लाख लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ने के साथ राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अनिल गर्ग ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अलग-अलग स्तर पर चल रही हैं। विद्यालयों के साथ ही शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों और समाज के अन्य वर्गों से संपर्क किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोग ‘एक साथ, एक स्वर, एक लय’ की भावना के साथ शामिल होंगे।

कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं जिम्मेदारियां

आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए गए। इस दौरान जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर, प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा और विवेक मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *