google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
UP NEWSAIMIM के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी को बरेली पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट।

बरेली। पीलीभीत में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे AIMIM के प्रदेश महासचिव एवं पीलीभीत प्रभारी नदीम कुरैशी को बरेली पुलिस ने रोक दिया। उन्हें शनिवार को पीलीभीत में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को पार्टी की सदस्यता दिलानी थी। दोपहर दो बजे उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित थी। पुलिस के रोकने पर नदीम कुरैशी ने नाराजगी जताई और अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही।

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते रोके जाने की बात कही

नदीम कुरैशी के मुताबिक, दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए बरेली पुलिस ने उन्हें पीलीभीत जाने से रोक दिया। पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें 10 अक्टूबर के बजाय किसी दूसरे दिन पीलीभीत जाने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।

बोले- पार्टी का कार्यक्रम, प्रदर्शन में नहीं होना था शामिल

नदीम कुरैशी ने कहा कि वह अपनी पार्टी के पूर्व निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीलीभीत जा रहे थे। वहां नवनियुक्त पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाने के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी। उनका कहना है कि यह पार्टी का कार्यक्रम था, किसी विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की योजना नहीं थी। ऐसे में उन्हें पीलीभीत जाने से रोकना उचित नहीं है।

कार्यक्रम में शामिल होने के फैसले पर कायम

प्रदेश महासचिव ने कहा कि पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाना और प्रेस कॉन्फ्रेंस करना पहले से तय था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पीलीभीत जाने के अपने फैसले पर कायम हैं और पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *