google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyयुवा खेल संवाद में कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने खेलों का महत्व बताया

युवा खेल संवाद में युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश, खिलाड़ियों ने अतिथियों से किए सवाल

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग स्थित प्रो. एसबी सिंह सभागार में युवा खेल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम हैं।

खेलों से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता

कुलपति ने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। खेलों से चरित्र का निर्माण और चरित्र से राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता भी जताई।

वैश्विक पहचान के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान

मुख्य वक्ता क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने कहा कि भारत को खेल जगत में वैश्विक पहचान दिलाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। क्रीड़ा भारती इस दिशा में लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव अग्रवाल ने कहा कि खेलों में करियर बनाने के भी व्यापक अवसर हैं।

खिलाड़ियों ने अतिथियों से किए सवाल

संवाद सत्र में विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने अतिथियों से खेल, करियर और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े सवाल पूछे। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती की टीम ने किया। इस दौरान ब्रज प्रांत के पदाधिकारी रोहित दीक्षित, रामपाल सिंह यादव, डॉ. शिवराम शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, प्रमोद मिश्रा, डॉ. सौरभ वर्मा, कैलाश बिष्ट, कंचन मिश्रा, वरुण मिश्रा और पदमवीर सिंह मौजूद रहे।इसके अलावा डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, सोमित्र शर्मा, योगेश माहेश्वरी, डॉ. नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र रावत, राकेश रावत, विजय श्रीवास्तव और तपन वर्मा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, छात्र-छात्राएं एवं क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन राष्ट्रगान और ‘खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत’ के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *