google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyसर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पंचमुखी हनुमान की मूर्ति भेंट करते पुलिस अफसर।

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को बरेली दौरे के दौरान सर्किट हाउस में स्वागत की खास तस्वीर सामने आई। पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुलिस के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष अंदाज में स्वागत किया। बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य ने मुख्यमंत्री को पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति भेंट की। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री और बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री को पंचमुखी हनुमान की मूर्ति भेंट किए जाने का यह क्षण उनके बरेली दौरे की खास झलक बन गया।

सर्किट हाउस में तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस पहुंचे थे। यहां एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य ने उनसे मुलाकात की। तीनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति स्मृति चिह्न के रूप में भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर भी उपस्थित रहे।

0

ग्राम प्रहरियों को सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह करीब 11:20 बजे हेलिकॉप्टर से बरेली पुलिस लाइन पहुंचे। यहां ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा की। इस फैसले से प्रदेश के करीब 70 हजार ग्राम प्रहरियों को लाभ मिलेगा। समारोह में बरेली और मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरी शामिल हुए।

सीएम की सुरक्षा में पांच कंपनी पीएसी, चप्पे-चप्पे पर रही नजर

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य ने कार्यक्रम से पहले सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया था। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया। इसके अलावा पीएसी की पांच कंपनियां तैनात की गई थीं। पुलिस लाइन से लेकर सर्किट हाउस और बरेली क्लब मैदान तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

सर्किट हाउस से शिक्षक सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री

सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली क्लब मैदान पहुंचे। यहां बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधान परिषद सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में आयोजित शिक्षक सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सरकारी विश्वविद्यालयों के विस्तार को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं। उनके दौरे के दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *