108 साल का इतिहास बदला: उर्स-ए-आला हजरत में पहली बार मटन बिरयानी नहीं मिलेगा शाकाहारी
बरेली। 108वें उर्स-ए-आला हजरत में इस बार एक ऐसा फैसला लिया गया है, जिसने वर्षों पुरानी परंपरा को नया आयाम दे दिया है। उर्स के 108 साल के इतिहास में पहली बार सभी जायरीन के लिए केवल शुद्ध शाकाहारी लंगर परोसा जाएगा। सावन माह में हिंदू समाज की धार्मिक…
गुरुग्राम में बारिश से हालात खराब, पुलिस ने कंपनियों से WFH की अपील की।
गुरुग्राम। लगातार हो रही भारी बारिश ने गुरुग्राम की रफ्तार थाम दी है। शहर के कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने निजी कंपनियों और…
नोएडा एयरपोर्ट के लिए नया एक्सप्रेसवे: योजना और लाभ
नोएडा। दिल्ली और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 50 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी तेज हो गई है। लंबे समय से प्रस्तावित इस परियोजना का रूट अलाइनमेंट अब फाइनल कर लिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किले, 16 करोड़ का कर्ज, नीलाम होगी अभिनेता 3.10 करोड़ की पैतृक संपत्ति
शाहजहांपुर। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के परिवार पर बकाया करोड़ों रुपये के ऋण की वसूली अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ऋण न चुकाए जाने पर उनकी करीब 3.10 करोड़ रुपये मूल्य की पैतृक संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
बसपा नेता, पूर्व पालिका अध्यक्ष के पति समेत पांच पर धोखाधड़ी का मुकदमा
बहेड़ी। जमीन खरीद के नाम पर मोटे कमीशन का लालच देकर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। बदायूं के धान व्यापारी की शिकायत पर बहेड़ी पुलिस ने बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नसीम अहमद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।…
चार बच्चों के साथ डीएम दफ्तर पहुंची महिला, पति-ससुर और देवरानी पर लगाए गंभीर आरोप
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला बुधवार को अपने चार बच्चों के साथ जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कार्यालय पहुंची और पति व ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। महिला ने खुद और अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग…
उर्स-ए-रजवी पर हाई अलर्ट: 4 सुपर जोन, 8 जोन और 29 सेक्टर में बंटा बरेली, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
बरेली। 108वें उर्स-ए-रजवी को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग में जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी अधिकारियों को संदेश दिया…
विदेश में नौकरी का झांसा देकर 8.49 लाख रुपये ठगे, बरेली पुलिस ने ऐसे वापस कराई पूरी रकम
बरेली। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को बरेली साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई 8 लाख 49 हजार 199 रुपये की पूरी रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी।…
तमंचा लेकर मस्जिद में घुसा युवक, इमाम के कमरे से 22 हजार चुराकर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली। मस्जिद के इमाम के कमरे में चोरी करने वाला शातिर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हाफिजगंज पुलिस ने आरोपी को चोरी की 22 हजार रुपये की नकदी, अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मस्जिद में चोरी की वारदात कबूल कर ली,…
बीडीए पास बताकर बेच दिए घर, फिर चला बुलडोजर, धनराज बिल्डर्स के बेटे समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
बरेली। शहर की चर्चित आवासीय परियोजना कृष्णा सिटी एक बार फिर विवादों में आ गई है। बीडीए से स्वीकृत कॉलोनी और तैयार मकान का सपना दिखाकर लाखों रुपये वसूलने के आरोप में धनराज बिल्डर्स के बेटे समेत तीन के खिलाफ कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर…