google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyघटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में शनिवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसपी साउथ अंशिका वर्मा और सीओ आंवला हेमन्त उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला त्रिपोलिया निवासी दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों ओर से फायरिंग होने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान गोसिया चौक निवासी 65 वर्षीय सज्जाद सड़क से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान अचानक एक गोली उन्हें जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सज्जाद को तत्काल अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी

गोलीबारी में बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही एसपी साउथ अंशिका वर्मा, सीओ आंवला हेमन्त उपाध्याय और थाना प्रभारी बीनू चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी साउथ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग किस पक्ष की ओर से की गई और किसकी गोली लगने से बुजुर्ग की मौत हुई।

वारदात के बाद आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद दोनों पक्षों के आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक बुजुर्ग राहगीर की मौत हुई है। गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *