google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareillyब्रीफिंग में मौजूद पुलिस अफसर।

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को प्रस्तावित बरेली दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का रिहर्सल कराया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद बरेली क्लब मैदान में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ग्राम प्रहरियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा भी हो सकती है।

0

एडीजी, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने की ब्रीफिंग

सोमवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित ब्रीफिंग में एडीजी बरेली जोन, डीआईजी बरेली परिक्षेत्र, जिलाधिकारी और एसएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी, एसपी सिटी, एसपी उत्तरी, एसपी दक्षिणी और अन्य जिलों से आए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एसपी सिटी मानुष पारीक ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचने और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष नजर

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, पार्किंग, बैरिकेडिंग और कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि आम लोगों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो। इसके लिए पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

0

ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय से पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, साफ-सुथरी वर्दी पहनने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति या समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने को कहा गया। ब्रीफिंग के बाद पुलिस लाइन सभागार में राजपत्रित अधिकारियों की डी-ब्रीफिंग भी की गई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी प्रबंधन और आपसी समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही उनके मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस लाइन और अन्य कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *