bareillyबकरी को बचाने रामगंगा में कूदा अंकित, खुद डूबने से मौत

रामगंगा में हादसा, बकरी को बचा लिया लेकिन अंकित की जान चली गई

बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र के सरदारनगर गांव में बुधवार सुबह रामगंगा में डूबने से युवक अंकित (पुत्र आशू) की मौत हो गई। वह सुबह करीब 10 बजे बकरी चराने नदी किनारे गया था। इसी दौरान पानी पीते समय एक बकरी गहरे पानी में जाने लगी।

बकरी को बचाने नदी में लगाई छलांग

बकरी को डूबता देख अंकित उसे बचाने के लिए रामगंगा में कूद गया। उसने बकरी को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गया। साथ मौजूद युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली।

परिवार में पसरा मातम

साथियों ने घटना की सूचना अंकित के परिजनों को दी। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से पिता आशू का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा शव

सूचना पर पहुंची भमोरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *