UP NEWSAI चित्र

बरेली। कैंट के अभयपुर कैंप में चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। परिवार के लोग सदर बाजार स्थित अपने दूसरे मकान पर रात रुकने गए थे। इसी दौरान चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और घर में रखा सामान खंगाल डाला। सुबह घर लौटे परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।

सुबह घर पहुंचे तो टूटा पड़ा था ताला

अभयपुर कैंप निवासी रंजीत ने बताया कि 24 सितंबर को पूरा परिवार सदर बाजार स्थित दूसरे मकान पर गया था। रात में वहीं रुकने के बाद 25 सितंबर की सुबह करीब छह बजे वह अपने घर पहुंचे। दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान अस्त-व्यस्त था।

भाई के जेवर भी नहीं मिले, नकदी भी गायब

रंजीत के मुताबिक, घर में रखे उनके भाई के सोने और चांदी के जेवरात के साथ कुछ नकदी भी गायब थी। घर का सामान बिखरा देखकर उन्हें समझते देर नहीं लगी कि चोर रात में घर साफ कर गए।

तहरीर पर कैंट पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

घटना के बाद रंजीत ने कैंट थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के जरिए चोरों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *