बरेली। यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 18 पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। सीआईडी, एटीएस, ई.ओ.डब्ल्यू., सतर्कता अधिष्ठान, क्षेत्रीय अभिसूचना, पीएसी और एसएसएफ तक नई तैनातियां की गई हैं। फेरबदल का असर बरेली और अयोध्या में भी हुआ है। बरेली में क्षेत्रीय अभिसूचना की जिम्मेदारी अब महेश सिंह अत्रि संभालेंगे, जबकि यहां तैनात आनन्द कुमार-II को सीआईडी लखनऊ भेजा गया है।
बरेली की क्षेत्रीय अभिसूचना में अहम बदलाव हुआ है। एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली आनन्द कुमार-II को एसपी, सीआईडी, लखनऊ बनाया गया है। उनकी जगह एसपी/एएसपी, पीटीएस, मुरादाबाद महेश सिंह अत्रि को एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, लखनऊ डॉ0 सतीश कुमार को सेनानायक, 01 वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह एसपी, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, लखनऊ संजीव सुमन को एसपी, यूपीएसआईएफएस, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।
समीर सौरभ को 27वीं वाहिनी पीएसी की कमान, आशुतोष द्विवेदी अयोध्या भेजे गए
एसपी, सीआईडी, लखनऊ समीर सौरभ को सेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर बनाया गया है। वहीं एसपी, ए.पी.टी.सी., सीतापुर आशुतोष द्विवेदी को एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या भेजा गया है। अयोध्या में तैनात एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना संजय राय को एसपी, ई.ओ.डब्ल्यू., लखनऊ बनाया गया है। उनके जाने के बाद क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या की जिम्मेदारी आशुतोष द्विवेदी संभालेंगे।
शशि शेखर सिंह को 11वीं वाहिनी पीएसी, वंशराज सिंह यादव को एसएसएफ की कमान
एसपी/एएसपी, एटीएस, लखनऊ शशि शेखर सिंह को सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर बनाया गया है। वहीं एसपी/एएसपी, सीआईडी मुख्यालय, लखनऊ वंशराज सिंह यादव को सेनानायक, 03 वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज की जिम्मेदारी मिली है। एसपी/एएसपी, सुरक्षा, मथुरा राजकुमार को एसपी, सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है। एसपी/एएसपी, एटीएस, लखनऊ प्रीतिबाला गुप्ता को एसपी, एटीएस, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
कमल किशोर ई.ओ.डब्ल्यू. पहुंचे, देवेश कुमार शर्मा को खाद्य प्रकोष्ठ
एसपी/एएसपी, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ कमल किशोर को एसपी, ई.ओ.डब्ल्यू., लखनऊ बनाया गया है। एसपी/एएसपी, यूपीपीसीएल मुख्यालय, लखनऊ देवेश कुमार शर्मा को एसपी, खाद्य प्रकोष्ठ, उ0प्र0, लखनऊ भेजा गया है। एसपी/एएसपी, तकनीकी सेवायें, लखनऊ राहुल मिठास को एसपी, तकनीकी सेवायें, लखनऊ बनाया गया है। वहीं सेनानायक/उपसेनानायक, 05वीं वाहिनी एसएसएफ, सहारनपुर डॉ0 कृष्ण गोपाल को एसपी, पीटीसी, मुरादाबाद की जिम्मेदारी मिली है।
शोभव इकबाल यातायात निदेशालय, पवित्र मोहन त्रिपाठी चुनार भेजे गए
एसपी/एएसपी, ए.सी.ओ. मुख्यालय, लखनऊ शोभव इकबाल को एसपी, यातायात निदेशालय, उ0प्र0, लखनऊ बनाया गया है। एसपी/एएसपी, ई.ओ.डब्ल्यू. मुख्यालय, लखनऊ पवित्र मोहन त्रिपाठी को एसपी, आरटीसी, चुनार, मिर्जापुर भेजा गया है। एसपी/एएसपी, सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ आलोक कुमार शर्मा को एसपी, सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है। इस तरह एक साथ 18 अधिकारियों की तैनाती बदलने से पुलिस की कई अहम शाखाओं में नए चेहरे जिम्मेदारी संभालेंगे।