बरेली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन बरेली की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार के साथ आगामी आंदोलनों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा की।
पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने की कवायद
बैठक में संगठन निर्माण एवं विस्तार को प्रमुख मुद्दा बनाया गया। बरेली जनपद की प्रत्येक तहसील, ब्लॉक और गांव तक संगठन की सक्रिय मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर जमीनी स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
24 सितंबर को जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए जुटेगा बरेली
बैठक में 24 सितंबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। बरेली से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संपर्क अभियान और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
30 सितंबर के बरेली कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी
इसके अलावा 30 सितंबर को बरेली में भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम को सफल एवं व्यापक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने, जनसंपर्क बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने की रणनीति पर विचार किया गया।
प्रदेश से तहसील स्तर तक पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट विकास बाबू, मंडल अध्यक्ष सुशील गौतम, मंडल महासचिव आकाश सागर, जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्वेश अली अंसारी, महानगर अध्यक्ष शिवम भारती, मंडल सचिव महेंद्र पाल सागर, मोहम्मद हसन, अंग्रेज सिंह, जसवीर सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
भोजीपुरा, बहेड़ी और मीरगंज से भी पहुंचे पदाधिकारी
विधानसभा भोजीपुरा से कमलेश पटेल, विधानसभा बहेड़ी से नवल किशोर मौर्य तथा विधानसभा मीरगंज से डॉ. जावेद अख्तर समेत संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। इसके अलावा तहसील अध्यक्ष नवाबगंज सुरजीत गौतम, तहसील अध्यक्ष मीरगंज अंकित सागर, तहसील अध्यक्ष सदर जयप्रकाश सागर, तहसील अध्यक्ष आंवला प्रभाकर गौतम और तहसील अध्यक्ष बहेड़ी संजीव सागर सहित विभिन्न तहसीलों से पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह, संगठन को धार देने का संकल्प
बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।